• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक पर धावा, फायरिंग से दहशत

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक पर धावा, फायरिंग से दहशत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

 

सिंगरौली। जिले के बैढ़न–विंध्यनगर मार्ग स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक 4 बदमाश अचानक बैंक के अंदर घुस गए, जबकि 1 बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करता रहा।
बैंक में घुसते ही बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना है, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये की लूट या लूट के प्रयास की बात सामने आ रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक को चारों ओर से घेर लिया। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
बैढ़न–विंध्यनगर मार्ग पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .