• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के रमईपट्टी स्थित आईवा अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्चे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

मिर्जापुर के रमईपट्टी स्थित आईवा अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्चे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि आशा कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से मरीजों को अस्पताल लाया जाता है और इलाज के नाम पर धन वसूली की जाती है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही तथा आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है कि पूर्व में भी कई महिलाओं को प्रसव के बाद मृत बच्चा मिला है, लेकिन मामले को दबाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा धमकाया जाता रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
फिलहाल मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .