• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर: अहरौरा में ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दंपति की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

मीरजापुर: अहरौरा में ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दंपति की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अहरौरा, मीरजापुर

मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली चौराहा पर रविवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में साथ जा रही बेटी छिटककर दूर गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई।

‘किलर किंग रोड’ के नाम से मशहूर शक्ति नगर-सोनभद्र मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। ग्राम सरिया अहरौरा निवासी गौतम पुत्र दुक्खु (35) अपनी पत्नी फुलादेवी (29) और बेटी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसे में बिटिया दूर जा गिरी, जबकि पति-पत्नी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं — ममता (16), चांदनी (14) और गुलशन (12)। इस हादसे ने तीनों बच्चों से उनके मां-बाप का साया छीन लिया।

घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भीड़ जुटने से पहले ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर अहरौरा थाने भेज दिया। ट्रक को भी थाने लाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों ने शक्ति नगर-सोनभद्र मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .