• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बंद मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर भी ले गए चोर

बंद मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर भी ले गए चोर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय

📞 8382048247

मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरा निवासी सूर्यमणि सिंह 2 मई 2026 को सुबह लगभग 9 बजे अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए प्रयागराज गए थे। देर रात होने के कारण वे वहीं रुक गए, जिससे उनका मकान पूरी तरह खाली रहा। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने 2 और 3 मई की दरमियानी रात घटना को अंजाम दिया।

जब परिवार अगले दिन घर लौटा तो दरवाजे के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। नकदी व जेवरात गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .