
घोरावल पुलिस की कार्रवाई: चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल (सोनभद्र)। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से घोरावल कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस क्रम में विभिन्न स्थानों से चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मामलों में आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सभी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में कमला मौर्य पुत्र रामसखी मौर्य निवासी भवना, पारस मौर्य पुत्र स्व. लक्ष्मण मौर्य, सुजीत मौर्य पुत्र पारस नाथ मौर्य तथा बबलू मौर्य पुत्र स्व. लक्ष्मण मौर्य निवासी पड़री खुर्द, बकौली मुडिलाडीह शामिल हैं।
इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अरविन्द राय, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, रामनरायण यादव तथा कांस्टेबल रविशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।