• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
CCTV में कैद साजिश का सच: 20 किक के बाद भी नहीं स्टार्ट हुई बाइक, डिकी में लगी चाबी बनी हत्या के खुलासे की कुंजी

CCTV में कैद साजिश का सच: 20 किक के बाद भी नहीं स्टार्ट हुई बाइक, डिकी में लगी चाबी बनी हत्या के खुलासे की कुंजी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

📍 मिर्जापुर:

अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में नए सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना से जुड़ा एक अहम राज खुल गया है। फुटेज के विश्लेषण में पता चला कि हत्या के बाद आरोपी मौके से भागने में कुछ देर तक असफल रहे, जिसकी वजह बाइक की चाबी का डिकी में ही लगे रहना था।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजकर 16 मिनट 10 सेकेंड पर मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर ने बृजेश मिश्र के आवास के पास खाली प्लॉट में अधिवक्ता राजीव सिंह को गोली मार दी। वह अपने साथी पुलिस बिंद के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा था।

घटना के दौरान राजेंद्र ने बाइक की चाबी डिकी में ही लगाकर रख दी और वहीं से तमंचा निकालकर वारदात को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद जब दोनों आरोपी भागने लगे, तो साथी पुलिस बिंद ने बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन चाबी डिकी में होने के कारण बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। उसने करीब 17-20 बार किक मारी, फिर भी बाइक चालू नहीं हुई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि इसके बाद राजेंद्र सोनकर वापस बाइक के पास आया, स्थिति को समझा और डिकी से चाबी निकालकर हैंडल में लगाई। इसके बाद उसने खुद महज तीन किक में बाइक स्टार्ट कर दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस नए खुलासे ने न केवल घटना की पूरी तस्वीर साफ कर दी है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि वारदात के बाद आरोपी किस तरह हड़बड़ी में गलती कर बैठे थे। पुलिस अब इस अहम सबूत के आधार पर मामले की जांच को और मजबूत कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .