• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खलिहान में भीषण आग, सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

खलिहान में भीषण आग, सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

घोरावल (सोनभद्र)

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मधका गांव में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खलिहान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थ्रेसिंग के लिए रखी करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय खलिहान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने फायर ब्रिगेड को अवगत कराया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक किसानों की मेहनत पूरी तरह जल चुकी थी।

इस अग्निकांड में फुलवा की लगभग चार बीघा, गुलाबी की दो बीघा और दुलारे की एक बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना घोरावल पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .