• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना कछवां पुलिस द्वारा ₹25 हजार का इनामिया एक अवैध असलहा तस्करी गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 02 अदद कट्टा (.315 बोर व .303 बोर) मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद

थाना कछवां पुलिस द्वारा ₹25 हजार का इनामिया एक अवैध असलहा तस्करी गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 02 अदद कट्टा (.315 बोर व .303 बोर) मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी तथा अवैध मादक पदार्थों/असलहों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां के रूप कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन-कनिष्क आर.जामकर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः16.05.2026 को थाना कछवां पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-76/2026 धारा-109 बीएनएस व धारा-3,25,27 आयुध अधिनियम तथा मु0अ0सं0-89/2026 धारा-3,25 आयुध अधिनियम के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण एक मोटरसाइकिल से भटौली के रास्ते भदोही की तरफ जा रहे है जो अपने पास अवैध असलहा रखें है । उक्त सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा केवटावीर के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर मोटरसाइकिल सवार गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे परन्तु थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित फायरिंग की गयी, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है तथा दूसरा भागने में सफल रहा । पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर निवासी जयवंत सिंह का पुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सहित अन्य कुल 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 02 अदद कट्टा .315 बोर व .303 बोर तथा 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/7/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .