
थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹15,000/- में से ₹6,000/- की धनराशि वापस कराई गई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मुलाजिम विमलेश मौर्या निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 19.08.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली बिल माफ करने के नाम पर ₹15,000/- की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
आवेदक द्वारा मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज श्री अखिलेश मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए, NCRP पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध खाते को होल्ड कराया गया तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आज दिनांक 13.11.2025 को ₹6,000/- की धनराशि आवेदक के मूल खाते में वापस कराई गई। आवेदक द्वारा थाना पन्नूगंज की साइबर टीम के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीम:
श्री अखिलेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
का0 शिवशंकर सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
म0आ0 कात्यायनी सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
साइबर जागरूकता हेतु अपील:
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (जैसे आधार, पैन, पासवर्ड, OTP आदि) किसी के साथ साझा न करें।
किसी अनजान लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन न करें।
किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर वित्तीय जानकारी साझा न करें।
साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें