
जिगना में युवक को धमकाने का आरोप: उधार पैसे मांगने पर विवाद, एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी;
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दियाजिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में गुरुवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब उधार के पैसे मांगने पर एक दलित युवक ने दूसरे युवक को एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र अनुज प्रताप सिंह ने इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर दी है। विशाल सिंह ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले युवक को पैसे उधार दिए थे। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो बकाएदार भड़क गया। विशाल सिंह के अनुसार, बकाएदार ने सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें एससी/एसटी एक्ट के तहत फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक तहरीर मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर मामले की छानबीन की जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। खबरें और भी हैं…