
हर घर नल योजना कागजों तक सीमित, विंध्याचल के दर्जनों गांवों में टोटी तक नहीं लगी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर विंध्याचल
विंध्याचल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल योजना” का जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयान कर रही है। विंध्याचल के अटल चौक से सटे गांवों समेत दर्जनों बस्तियों में नल कनेक्शन के नाम पर सिर्फ पाइप बिछाकर विभाग ने इतिश्री कर ली। घरों में टोटी तक नहीं लग पाई।
ग्रामीणों का कहना है कि कनेक्शन देने के बाद जलकल विभाग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नतीजा यह कि मोदी जी की “मन की बात” सुनने वाले जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे और आम आदमी अपनी जेब ढीली कर बोरवेल करवाकर पानी की जरूरत पूरी कर रहा है।
“जल ही जीवन है, लेकिन जब सरकार की सबसे बड़ी पेयजल योजना ही आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही, तो अन्य योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा – यह सोचने वाली बात है,” स्थानीय लोगों ने कहा।
अटल चौक से सटे गांव और आसपास के क्षेत्रों में हर घर नल योजना पूरी तरह फेल नजर आ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग तुरंत सर्वे कर अधूरे कनेक्शन पूरे करे, ताकि हर घर तक असल में शुद्ध पेयजल पहुंच सके।