News

मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड स्थित दरवान ग्राम पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह ने अपने निजी खर्च पर कई सामाजिक कार्य करने का दावा किया है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
उन्होंने अपने कार्यकाल से पहले किए गए इन जनहित के कार्यों का उल्लेख किया। सिंह के अनुसार, उन्होंने दरवान ग्राम पंचायत में खराब हैंडपंपों की मरम्मत करवाई और बिगड़े हुए समरसेबल पंपों को ठीक करवाया। इसके अतिरिक्त, आदिवासी बस्तियों में पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने पचपेडिया मोहल्ले में संत रविदास जी की मूर्ति भी स्थापित करवाई है। ये सभी कार्य उन्होंने अपने व्यक्तिगत संसाधनों से किए हैं। सुरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि यदि ग्राम पंचायत की जनता उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान चुनती है, तो वे सभी ग्राम पंचायत वासियों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक निष्पक्ष रूप से पहुंचाएंगे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :