• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर में परमहंस अड़गड़ानंद जी महाराज के सान्निध्य में आगामी रविवार, 28 तारीख को एक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मीरजापुर के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर में परमहंस अड़गड़ानंद जी महाराज के सान्निध्य में आगामी रविवार, 28 तारीख को एक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  1. चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

    8382048247
    इस आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गैपुरा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भंडारे के दौरान संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विस्तृत और सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सेवाभाव से जुड़े स्वयंसेवक आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें और इस सफल बनाने में सयोग करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .