• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एपेक्स ट्रस्ट इंस्टीट्यूट में “आपदा प्रबंधन एवं सेवा प्रशिक्षण” सत्र का सफल आयोजन

एपेक्स ट्रस्ट इंस्टीट्यूट में “आपदा प्रबंधन एवं सेवा प्रशिक्षण” सत्र का सफल आयोजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं शिक्षण संस्थानों आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ पैरामेडिकल, चुनार में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता एवं एपेक्स डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में “आपदा प्रबंधन एवं सेवा प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश जी आर्य, अध्यक्ष, सार्वदेशिक आर्य वीर दल सेवा समिति ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सेवा, समर्पण एवं संकट की घड़ी में मानवता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने की दक्षता विकसित करते हैं, जो समाज एवं राष्ट्र के लिए अत्यंत उपयोगी है।

एपेक्स डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का आवश्यकता पड़ने पर समाजहित में उपयोग करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण का संचालन सार्वदेशिक आर्य वीर दल के प्रशिक्षित सदस्यों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार (First Aid), सीपीआर (CPR), आपातकालीन प्रबंधन, आग एवं अन्य आपदाओं के समय बचाव तकनीकों, आत्मरक्षा, अनुशासन, टीमवर्क तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली जीवनरक्षक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाया।

 

शुभम विश्वकर्मा

मैनेजर पीआर, एपेक्स ग्रुप

मो. 8299207639


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .