• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा पति-पत्नी की मौत 

मिर्जापुर: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा पति-पत्नी की मौत 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

, चार घायल; दो मासूम सुरक्षित

मिर्जापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बावजूद कार में सवार दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 2 बजे हनुमना मार्ग पर हुई। एमपी-21 जेडडी-7405 नंबर की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर अपने घर कटनी (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दुर्घटना में कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र निवासी विकास ताम्रकार (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सोनम ताम्रकार (31 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। कार में मौजूद दो मासूम बच्चे सुरक्षित हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .