
तेज आंधी बनी हादसे की वजह: सीमेंट की चादर और ईंट गिरने से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपहरी गांव में बुधवार शाम आई तेज आंधी एक परिवार के लिए मुसीबत बन गई। आंधी के दौरान घर के बरामदे में लगी सीमेंट की चादर और उस पर रखी ईंटें अचानक गिरने से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रासपहरी गांव निवासी अमन कुमार (18) पुत्र अमृतलाल तेज आंधी से बचने के लिए घर के अंदर जा रहा था। तभी बरामदे में लगी सीमेंट की चादर तेज हवा के चलते उखड़ गई और उस पर रखी ईंटें सीधे उसके सिर पर आ गिरीं। हादसे में युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।