• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
करमा थाना प्रभारी की सख्ती: सड़क पर उतरे खुद, बिना हेलमेट व कागजात वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

करमा थाना प्रभारी की सख्ती: सड़क पर उतरे खुद, बिना हेलमेट व कागजात वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

करमा (सोनभद्र)।
करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि स्वयं थाना प्रभारी सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करते नजर आए, जिससे अभियान में और सख्ती देखने को मिली।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक बाइक चालकों को बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस व इंश्योरेंस के वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आवश्यक कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें। हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ती नजर आई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .