
स्टे तार में दौड़ा करंट बना काल: दो मासूम समेत मां झुलसी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
8382048247
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के सलखन पावर हाउस अंतर्गत ग्राम सभा ससनई में रविवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। घर के पास लगे बिजली के खंभे के समीप खेल रहे दो मासूम बच्चे हाईटेंशन लाइन के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी (2 वर्ष) पुत्र रामप्रवेश और अर्चना (3 वर्ष) खेलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने के लिए दौड़ी उनकी मां सुल्तानी (30 वर्ष) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अर्चना की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट लाइन के स्टे तार में करंट आना बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि यदि समय रहते लाइन की जांच और मरम्मत की गई होती, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।