• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसे तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक गंभीर घायल

खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसे तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे नो-एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। इसी दौरान एक ट्रक से टकराने के बाद एक ट्रेलर खराब होकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि खराब ट्रेलर को हटाने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और खड़े ट्रेलर में जा भिड़ा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया।

चील्ह थाना के उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होने को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खराब वाहनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .