
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के *बाद मिर्जापुर में प्रशासन सतर्क, कई कोचिंग संस्थानों की जांच
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
भीषण अग्निकांड के बाद, जिसमें कई मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी, उसके मद्देनजर मिर्जापुर जनपद में प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले भर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
जांच अभियान के दौरान अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर), आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, उन्हें तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना होने तक संबंधित कोचिंग संस्थानों का संचालन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में लगभग 35 पंजीकृत कोचिंग संस्थान संचालित हैं। सभी संस्थानों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अभिभावकों ने इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया है।
प्रशासन ने कोचिंग संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करें।