• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, तीन युवक घायल; दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, तीन युवक घायल; दो की हालत गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-घोरावल संपर्क मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कलवारी स्थित बरदहवा नाले की पुलिया से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खटकरिया पहाड़ी निवासी 27 वर्षीय रिंकू पुत्र नंदलाल, 24 वर्षीय चिरागन पुत्र महेश तथा 22 वर्षीय सुभाष पुत्र जंगली मोटरसाइकिल से सोनभद्र के पेढ़े गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कलवारी के पास बरदहवा नाले की पुलिया पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .