
दुर्वासा-फूलपुर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग तेज, ग्रामीणों ने जताई दुर्घटना की आशंका
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। विकासखंड क्षेत्र के दुर्वासा-फूलपुर मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग पर छह स्थानों पर स्पीड ब्रेकर एवं जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने की मांग उठाई है, ताकि श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग घनी आबादी के बीच से होकर गुजरता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन तेज गति से गुजरते हैं। सड़क किनारे स्थित जूनियर हाई स्कूल एवं सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों को सड़क पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है।
बताया गया कि मलमास माह के दौरान प्रसिद्ध दुर्वासा शिव मंदिर में पंचकोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। मांग करने वालों में रामजीत राजभर, प्रेमचंद गिरी, ऋषि दुर्वासा गोस्वामी समिति के अध्यक्ष निरंजन राजभर, मूलचंद गुप्ता, सूरज दुर्वासा, प्रधान पद के प्रत्याशी संतोष तिवारी, पूर्व प्रधान बेचू सिंह, रामदुलार, सत्यम यादव और सतराम यादव शामिल