• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: वारंटी अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

सोनभद्र: वारंटी अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जिले की बीजपुर थाना पुलिस ने अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार सुबह एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हंसे उर्फ हंस लाल पुत्र रामधारी भुरतीया, निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे दुद्धी न्यायालय में पेश कर दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलेभर में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीजपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त की तलाश कर उसे उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .