• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर से टकराया, इमारत खिसकी, बड़ा हादसा टला

सोनभद्र: तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर से टकराया, इमारत खिसकी, बड़ा हादसा टला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। वाराणसी की ओर से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार टेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के डिवाइडर को पार करते हुए सीधे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) की भवन से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वास्थ्य केंद्र की पूरी इमारत अपनी नींव से हिलकर एक ओर खिसक गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सीएचओ रंजना त्रिपाठी तथा एएनएम अर्पित अंदर मौजूद थीं। उसी समय एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल भवन के बाहर खड़ी कर स्वास्थ्य केंद्र के भीतर जाने ही वाला था कि अचानक टेलर अनियंत्रित होकर भवन में घुस गया। गनीमत रही कि महिला स्वास्थ्यकर्मी और वह व्यक्ति दोनों बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

हादसे के कारण स्वास्थ्य केंद्र की दीवार और भवन को गंभीर क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय मरीजों की संख्या अधिक होती या टेलर कुछ और अंदर तक घुस जाता तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने तथा दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .