• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: जमीनी विवाद में बाइक से टक्कर मारने का आरोप, एक गंभीर घायल

सोनभद्र: जमीनी विवाद में बाइक से टक्कर मारने का आरोप, एक गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला कोडार में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं। घायल ने अपने ही भतीजे पर पुराने जमीनी विवाद के चलते जानबूझकर बाइक से टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, कोडार निवासी अर्जुन साहू (45 वर्ष) अपने घर से ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे उनके भतीजे रमेश कुमार की बाइक से कोडार रोड पर जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन साहू सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। वहीं, रमेश कुमार को मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अर्जुन साहू को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घायल अर्जुन साहू का आरोप है कि उनका अपने भतीजे रमेश कुमार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते रमेश कुमार ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बीजपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद दुर्घटना के कारणों और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .