• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: ग़मगीन माहौल और अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा

सोनभद्र: ग़मगीन माहौल और अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

राबर्ट्सगंज नगर

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर में चेहल्लुम का जुलूस बुधवार को ग़मगीन माहौल, अकीदत और पूरे जोशो-ख़ुलूस के साथ निकाला गया। इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे नगर में “या हुसैन, या हुसैन” और “कर्बला दूर है, जाना ज़रूर है” के नारों की गूंज सुनाई देती रही।

दोपहर बाद लगभग 5 बजे रिज़वी कटरा से सबसे पहले ताज़िया उठाया गया। इसके बाद हिराबाबा और दीपनगर से निकले ताज़ियों का टैक्सी स्टैंड पर पारंपरिक मिलान हुआ। इस दौरान युवाओं ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मातम और सीनाजनी की। जुलूस में शामिल लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान बताया।

चेहल्लुम के अवसर पर नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक आस्था और शोक में डूबा रहा। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अकीदतमंदों ने अनुशासन एवं सौहार्द के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी पूरे समय मुस्तैद रहे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .