• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
त्योहारों के मद्देनर्ज दुद्धी में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन ने परखी मिठाइयों की गुणवत्ता

त्योहारों के मद्देनर्ज दुद्धी में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन ने परखी मिठाइयों की गुणवत्ता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन दुद्धी कस्बे पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने कस्बे के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेंटों तथा खाद्य सामग्री विक्रेताओं के यहां सघन जांच अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

जांच अभियान के दौरान कस्बा स्थित अलबेला होटल एवं मिष्ठान भंडार सहित अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों की मौके पर ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जांच की गई। परीक्षण में अलबेला होटल एवं मिष्ठान भंडार से लिए गए मिठाई के नमूने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। ऐसे दुकानदारों को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कड़ी चेतावनी देते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में तत्काल सुधार करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी एवं घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में किसी प्रतिष्ठान पर मिलावट, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री, अस्वच्छ वातावरण या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए जुर्माना, लाइसेंस निलंबन अथवा अन्य आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें। साथ ही उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता की सूचना तत्काल विभाग को दें।

विभाग का यह विशेष अभियान आगामी त्योहारों तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनपदवासियों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .