• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ *करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं डिजिटल लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया गया।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ *करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं डिजिटल लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी मानकों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग तथा सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

अग्निशमन विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज स्थित युवा डिजिटल लाइब्रेरी एवं शिफ्ट कंप्यूटर क्लासेस का निरीक्षण किया। वहीं ओबरा क्षेत्र में पूनम तनेजा मेमोरियल क्लासेस, स्काई कोचिंग सेंटर तथा भाभा कोचिंग सेंटर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त दुद्धी क्षेत्र में द विजडम लाइब्रेरी, जया डिजिटल लाइब्रेरी एवं सक्सेस लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान संचालकों को अग्नि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील अवस्था में रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शिक्षण संस्थानों एवं लाइब्रेरियों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .