
नगर पालिका परिषद मीरजापुर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*गड्ढे, कूड़े के ढेर और भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता बेहाल*
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे, कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था से नगर की जनता परेशान है।
सड़क, सफाई और विकास कार्यों के बीच कथित कमीशनखोरी और घूसखोरी के आरोपों ने नगर पालिका परिषद मीरजापुर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नगर की जनता का आरोप – शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
सवाल यह भी कि विकास और सफाई के नाम पर खर्च होने वाले सरकारी धन का धरातल पर कितना असर दिख रहा है?
नगर पालिका परिषद मीरजापुर के कार्यों की निष्पक्ष जांच, विकास कार्यों की गुणवत्ता की पड़ताल और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।
अब बड़ा सवाल— नगर की जनता को बदहाली से राहत कब मिलेगी और कथित कमीशनखोरी-घूसखोरी के आरोपों पर कार्रवाई कब होगी?