• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल थाना क्षेत्र में आईटीआई छात्र की हत्या से सनसनी

विंध्याचल थाना क्षेत्र में आईटीआई छात्र की हत्या से सनसनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंध्याचल थाना क्षेत्र में आईटीआई छात्र की हत्या से सनसनी, चार दिन से लापता युवक का शव कर्णावती नदी में मिलामीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवइया गांव निवासी एक आईटीआई छात्र की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र पिछले चार दिनों से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस कर रहे थे। इसी बीच उसका शव कर्णावती नदी में पत्थर से बंधा हुआ मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया।जानकारी के अनुसार युवक के शव की स्थिति बेहद भयावह थी। उसके दोनों आंखें और जीभ बाहर निकली हुई बताई जा रही है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगाउपरोक्त घटना पर मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि आज दिनांकः28.04.2026 को समय करीब-07.00 बजे थाना विंध्याचल क्षेत्रांतर्गत राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी के किनारे एक शव होने की सूचना मिली । सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच कि गयी तो मृतक की पहचान राहुल उर्फ छोटू पुत्र ललित प्रजापति, उम्र करीब-19 वर्ष निवासी कठवैया कलां थाना विंध्याचल मीरजापुर के रूप में हुई । थाना विन्ध्याचल पर मृतक राहुल उपरोक्त के गुम होने के सम्बन्ध में दिनांक 25.04.26 को गुमशुदगी दर्ज की गयी थी । परिवारिजन से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .