• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 16 पर मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 16 पर मुकदमा दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जंगीरोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, 16 अनियमितताएं उजागर

मीरजापुर, 29 अप्रैल 2026 गर्मियों के मौसम में बढ़ते विद्युत लोड और खपत के बीच बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। उपखंड कार्यालय जंगीरोड के अंतर्गत उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के निर्देशन में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अवर अभियंता विनय कुमार गुप्ता सहित लाइन स्टाफ की टीम शामिल रही।

 

अभियान के दौरान छोटा मिर्जापुर, मकरीखो, इम्लाह और बुंदेलखंडी समेत कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की गहन जांच की गई। इस दौरान कुल 16 विद्युत अनियमितताएं सामने आईं, जबकि बिजली चोरी के 5 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी उपभोक्ता वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली लेने से बचें। विभाग के अनुसार बिजली चोरी न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और अन्य उपभोक्ताओं की निर्बाध आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित व वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .