• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: देवरीकलां जंगल में बालिका का शव मिलने से सनसनी

मिर्जापुर: देवरीकलां जंगल में बालिका का शव मिलने से सनसनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

आज दिनांक 02 जून 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे थाना मड़िहान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरीकलां के जंगल में लगभग 8 से 10 वर्ष की एक अज्ञात बालिका का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।

घटना के शीघ्र अनावरण एवं मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सर्विलांस सहित कुल 5 टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की शिनाख्त होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि घटना के खुलासे और मृतका की पहचान के लिए विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं तथा जल्द ही मामले का अनावरण करने का प्रयास किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .