
सक्तेशगढ़ में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, मंदिर के पास पीले कपड़े में लिपटा मिला शव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित कुंबा खुद के तरंगा मोड़ पर सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी टंकी के समीप हनुमान मंदिर के पास एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। शव पीले कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके पास अगरबत्ती, चुनरी व जलता हुआ दिया भी रखा मिला, जिससे घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर बच्ची के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चुनार पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत और संवेदना का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या कारण रहे।