
फर्जी अपहरण कांड का खुलासा : वादिनी ही निकली मास्टरमाइंड, 6 आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। थाना अदलहाट पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने कथित अपहरण मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पूरे प्रकरण को झूठा और साजिशन रचा गया बताया है। पुलिस जांच में सामने आया कि खुद वादिनी सरिता सिंह पटेल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को फंसाने और धन उगाही की साजिश रची थी। मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना अदलहाट की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की गहन पड़ताल की गई, जिसमें पूरा मामला फर्जी निकला।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरिता पटेल एक इलेक्ट्रॉनिक यू-ट्यूबर है और चुनार पुलिस द्वारा कुछ लोगों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। पुलिस पर दबाव बनाने और गंभीर मुकदमा दर्ज कराकर धन उगाही की मंशा से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची।
योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप मोटरसाइकिल से सरिता को राजगढ़ क्षेत्र तक ले गया, जहां उसने खुद अपने हाथ-पैर बंधवाए। इतना ही नहीं, घटना को अधिक सनसनीखेज दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने की भी तैयारी की गई, ताकि पुलिस के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई कराई जा सके।