
मिर्जापुर अकोढ़ी-बबूरा गंगा घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर / जिगना। अकोढ़ी-बबूरा गांव के गंगा घाट पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबूरा एयरटेल टावर से करीब 100 मीटर आगे प्राइमरी स्कूल के पीछे स्थित गंगा घाट पर ग्रामीणों ने शव को देखा। सूचना मिलते ही 112 नंबर और स्थानीय थाना जिगना की पुलिस तथा हल्का के दरोगा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक घंटे से शव घाट पर पड़ा हुआ था। वहां करीब 150-200 लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव से आ रही बदबू के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है और वे शव को जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा जनता से शव को बाहर निकालकर गाड़ी तक पहुंचाने में सहयोग मांगा जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
स्थान: बबूरा, एयरटेल टावर के पास, प्राइमरी स्कूल के पीछे, गंगा घाट, थाना क्षेत्र जिगना, मिर्जापुर।