• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना संतनगर पुलिस द्वारा 15 पैकेट देशी शराब (ट्रेटा पैकेट) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना संतनगर पुलिस द्वारा 15 पैकेट देशी शराब (ट्रेटा पैकेट) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 10.08.2026 को उप-निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्रांतर्गत जमुहार शक्ति महादेव मोड़ के पास से अभियुक्त कपूर चन्द पुत्र लालता प्रसाद निवासी गोडर कला थाना संतनगर जनपद मीरजापुर को प्लास्टिक की बोरी में 16 पैकेट देशी शराब ब्लू लाइम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-88/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .