
होली महोत्सव में सूर सरिता की वही रस धारा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
प्रणामी राधा कृष्ण मंदिर लिलवाही में हुआ होली महोत्सव का आयोजन
घोरावल विकासखंड के लिलवाही ग्राम स्थित प्रणामी राधा कृष्ण मंदिर में बृहस्पतिवार की शाम होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली महोत्सव में जनपद एवं सीमावर्ती मध्य प्रदेश के एक दर्जन गायक टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व प्रणामी राधा कृष्ण मंदिर के होली महोत्सव का प्रारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।उक्त अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंभ शिवद्वार मानस टीम द्वारा जमुना तट श्याम खेलै होली के होली गीत से किया गया। इसके पश्चात घोरिया मानस मंडल द्वारा राधा संग लिए हैं कन्हैया, खेलत फाग। होली गीत से किया गया इसके पश्चात विभिन्न टीमों द्वारा होली गीत एवं भक्ति गीतों के माध्यम से ऐसी रस धारा वही की सारी रात लोग डूबते उतराते रहे ।कार्यक्रम के संयोजक मंदिर समिति के प्रबंधक राजकुमार चौबे द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण के साथ किया गया वहीं अतिथियों का आभार ज्ञापन मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रभा शंकर पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक टीम द्वारा होली महोत्सव में प्रतिभागी तीन प्रथम,द्वितीय, त्रितीय स्थान प्राप्त टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से विहिप केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह,गंगासागर दुबे,लाल जी तिवारी,करुणाकर पाठक,मनोज पाठक,सुनील चौबे,दिवाकर त्रिपाठी,राम ब्यास पाठक,गणेश देव पांडे, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र मौर्य छोटू पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।