• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा

चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चोपन/सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने चोपन ब्लॉक परिसर पहुंचकर चल रही एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और कार्य की प्रगति की समीक्षा की।जिला प्रभारी ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है, इसलिए इसमें पात्र लोगों के नाम अवश्य जोड़े जाएं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों के नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं हैं, उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित भी किया। कई लोगों ने मौके पर ही फॉर्म भरकर जमा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मतदान अधिकार महत्वपूर्ण है और सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने में सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .