• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के तीन इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का वेतन रुका

मिर्जापुर के तीन इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का वेतन रुका


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर, 06 मई 2026 जिले में शिक्षा विभाग ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा यह कार्रवाई स्कूल चलो अभियान समेत अन्य शैक्षिक गतिविधियों में अपेक्षित प्रगति न होने और उदासीनता बरतने के आरोप में की गई है।जिन प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, राजस्थान इंटर कॉलेज तथा राजगढ़ किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल हैं। विभागीय समीक्षा के दौरान इन विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, छात्र उपस्थिति सुधारने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने में कमी पाई गई।डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है और निर्देश दिया है कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अन्य विद्यालयों में भी हड़कंप मच गया है और सभी प्रधानाचार्यों को अपने-अपने विद्यालयों में चल रहे कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .