• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राजगढ़ के मड़ई मड़फा गांव में सड़क बदहाल

राजगढ़ के मड़ई मड़फा गांव में सड़क बदहाल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

_ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, आवागमन में भारी दिक्कत

मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत मड़ई मड़फा गांव में पिछले कई वर्षों से सड़क की हालत बदहाल है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गांव की खराब सड़क के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग और अधिकारियों ने अब तक इस समस्या के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार की मंशा भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सड़क निर्माण कराने और समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से जमीनी हकीकत से अवगत कराएंगे।इस समस्या को लेकर आवाज उठाने वाले ग्रामीणों में गुड्डू यादव, बृजेश कुमार, गुड्डू टाइगर, धनेश्वर कुमार, धर्मेंद्र भारती और महेंद्र भारती प्रमुख रूप से शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .