• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0कटरा पुलिस द्वारा अवैध देशी रिवाल्वर व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा अवैध देशी रिवाल्वर व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः28.06.2026 को उप-निरीक्षक राकेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रतनगंज जिला कारागार के पीछे ट्रांसफार्मर के पास से अभियुक्त रविशंकर केसरवानी पुत्र फूलचन्द केसरवानी निवासी रतनगंज गुरुद्वारा के पास थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर कब्जे एक अदद अवैध रिवाल्वर .38 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-198/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .