
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सोनभद्र: जनपद की रायपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मई को रायपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अखिलेश कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 24 मई की सुबह करीब 8:30 बजे रायपुर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश Kumar यादव को रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी मझुई, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र का रहने वाला है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।