• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के बसारी में युवती की हत्या, नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित

मिर्जापुर के बसारी में युवती की हत्या, नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम बसारी में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डायल-112 पर मिली सूचना के अनुसार युवती की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलने पर पड़री थाना पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों की तहरीर पर राजन नामक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .