• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा ₹10,000 के ईनामिया वांछित गो-तस्कर की गिरफ्तारी

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा ₹10,000 के ईनामिया वांछित गो-तस्कर की गिरफ्तारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं गो-तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में,अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

 

दिनांक 24.10.2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-80/25, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित ₹10,000 के ईनामिया वांछित गो-तस्कर अभियुक्त केशव पुत्र पच्चू निवासी करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र को मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त उपरोक्त अभियोग में कई दिनों से फरार चल रहा था। इससे पूर्व उक्त प्रकरण में चार गो-तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

केशव पुत्र पच्चू निवासी करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1.थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।

2.उ0नि0 सुक्खूराम यादव ,थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।

3.का0 संतोष सरोज, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .