• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चोपन पुलिस ने 01 नफर शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 05 अदद एक्साइड कम्पनी की बैटरी बरामद

थाना चोपन पुलिस ने 01 नफर शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 05 अदद एक्साइड कम्पनी की बैटरी बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-24.10.2025 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 381/2025 धारा 303(2), 317(2),317(5) बीएनएस सम्बन्धित एक अभियुक्त को पॉलीटेक्निक कॉलेज जाने वाले तिराहे, चोपन सोनभद्र से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 05 अदद एक्साइड कम्पनी की बैटरी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पूछताछ विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्त विकास उर्फ निरहू ने बताया कि इन सभी बैटरी को मैं और मेरे चेचेरे भाई धीरज ने मिलकर दिनांक 20/21.10.2025 की रात्रि में पेंटा पाठक के घर के सामने खड़ी दो हाइवा तथा एक टैम्पो से चोरी किये थे।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–

1.विकास उर्फ निरहू पुत्र प्रभू निवासी ग्राम सिन्दुरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष

 

वांछित अभियक्त का विवरण–

1.धीरज पुत्र इसरी उर्फ ईश्वरी निवासी ग्राम सिन्दरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र

 

बरामदगी का विवरण–

चोरी की 05 अदद एक्साइड कम्पनी की बैटरी

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

1.उ0नि0 श्यामदेव यादव,थाना चोपन सोनभद्र ।

2.हे0का0 सुनील कुमार,थाना चोपन सोनभद्र ।

3.हे0का0 विनोद कुमार,थाना चोपन सोनभद्र ।

4.हे0का0 संतोष कुमार यादव,थाना चोपन सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .