
मीरजापुर में फिर सवालों के घेरे में रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल, महिला मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
इलाज में लापरवाही, रेफर में देरी और आयुष्मान योजना में धांधली के आरोप
मीरजापुर। ओझला पुल स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में आ गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते उसे रेफर नहीं किया गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज, जांच और दवाओं के नाम पर भारी रकम वसूली, जबकि मरीज आयुष्मान योजना के तहत भर्ती थी।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड के नाम पर धांधली की गई और मरीजों से अवैध तरीके से पैसे लिए गए। अस्पताल पर कमीशनखोरी और अनावश्यक जांच कराने जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता और मरीजों के शोषण को लेकर पूर्व में भी सवाल उठते रहे हैं।