• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 40 कुंतल सरिया समेत पिकअप बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 40 कुंतल सरिया समेत पिकअप बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं कबाड़ चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की लगभग 40 कुंतल लोहे की सरिया से लदे एक पिकअप वाहन को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद सरिया की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों एवं कबाड़ चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शक्तिनगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में चोरी की लोहे की सरिया लादकर ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में लगभग 40 कुंतल लोहे की सरिया बरामद हुई। पूछताछ में सरिया चोरी की पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.40 लाख बताई गई है।

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम तथा पीयूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शक्तिनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कबाड़ चोरी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .