
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक पिकअप में लाद कर वध हेतु ले जाए जा रहे 07 राशि गोवंश बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।
उक्त निर्देश के जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में आज दिनांकः 21.02.2026 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनसिरिया से पिकअप वाहन संख्या UP 65 NT 3216 में क्रूरता पूर्वक बाध कर वध हेतु ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंशो को बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । तस्करी में प्रयुक्त वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
*2. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 32 ट्रेटा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —*
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 21.02.2026 को उप-निरीक्षक पुरंजय चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से 01 अभियुक्त नीरज पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम धनसिरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को 32 ट्रेटा पैकेट (200ml/प्रत्येक पैकेट) अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0- 31/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।