
24 फरवरी को कोतवाली कटरा में लावारिस वाहनों की नीलामी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा परिसर में लावारिस में दाखिल दोपहिया वाहनों की नीलामी 24 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे की जाएगी। एआरटीओ मीरजापुर से नियमानुसार मूल्यांकन कराने के बाद नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।पुलिस के अनुसार जिन मोटरसाइकिलों को उनके वाहन स्वामियों द्वारा नहीं उठाया गया, उन्हें नियमानुसार नीलामी में शामिल किया गया है। इच्छुक फर्म या व्यक्ति वैध प्रपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैंनीलामी में बजाज डिस्कवर, टीवीएस अपाचे, टीवीएस स्पोर्ट, यमहा मोटरसाइकिल, हीरो होंडा सीडी डॉन, टीवीएस स्टार सिटी, बजाज डिस्कवर 100 टी डीआर ईएस, बजाज डिस्कवर 100 तथा हीरो एचएफ डिलक्स सहित कुल नौ दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नीलामी में सहभागिता की अपील की है।नीलामी में बजाज डिस्कवर, टीवीएस अपाचे, टीवीएस स्पोर्ट, यमहा मोटरसाइकिल, हीरो होंडा सीडी डॉन, टीवीएस स्टार सिटी, बजाज डिस्कवर 100 टी डीआर ईएस, बजाज डिस्कवर 100 तथा हीरो एचएफ डिलक्स सहित कुल नौ दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नीलामी में सहभागिता की अपील की है।