• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने *मारपीट एवं अस्पताल परिसर में उपद्रव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 

दिनांक 17.07.2026 को वादी रमेश पुत्र कन्हई निवासी ग्राम भटौलिया, पोस्ट तेन्दु, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसके बड़े भाई एवं अन्य परिजनों के साथ खेत में कार्य करने के दौरान विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान पुनः कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्पताल परिसर में मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास तथा बीच-बचाव करने आए चिकित्सक एवं सहयोगी के साथ भी अभद्रता एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-598/2026 धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. मोतीलाल मौर्या पुत्र जयनाथ, निवासी मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

2. राहुल मौर्या पुत्र स्व. विद्याप्रसाद, निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

3. शिवम मौर्या पुत्र स्व. विद्याप्रसाद, निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

4. विरेन्द्र मौर्या पुत्र शिवलाल, निवासी तिलौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

5. शिवलाल मौर्या पुत्र बुधई, निवासी तिलौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

 

*पुलिस द्वारा प्रकरण में नामजद एवं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार प्रचलित है।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .